फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The information on TB prevention

टीबी से बचाव की दी जानकारी

Tue, 24 Mar 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 24 Mar 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
The information on TB prevention
राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल परिसर स्थित क्षय रोग केंद्र पर मंगलवार को विश्व टीबी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने टीबी के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए उससे बचाव के टिप्स दिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीके सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीएमओ ने कहा कि क्षय रोग को दूर करने के लिए सरकार ने तमाम कार्यक्रम चला रखे हैं।
विज्ञापन


इसे लोगाें को बताया जाना जरूरी है। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. केपी गर्ग ने इस रोग को दूर करने व पुरानी भ्रांतियों को समाप्त किए जाने के लिए आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इसके लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. केडी प्रसाद ने टीबी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि समाज के लोगों को जागरूक कर इलाज के लिए प्रेरित करने की जरूरत है।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डा. नरेंद्र कुमार, डा. पीएन नाडर, डा. इकबाल, डा. बी नारायन, डा. मुस्ताक, राकेश सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, विवेक सिंह, संजीत सिन्हा, आशीष सिंह, अभिषेक सिंह, डा. केके शर्मा ने रोग के प्रारंभिक लक्षण के साथ ही उपचार के बारे में जानकारी दी। सुशील कुमार ओझा ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed