पेपर लीक मामला: ओमप्रकाश राजभर बोले- जो दोषी वो एसी में और निर्दोष पत्रकार जेल में, जेल भरो आंदोलन में सहभागिता का एलान
पत्रकारों के क्रमिक अनशन में पहुंचे जहूराबाद और फेफना के विधायक
कहा- बागी बलिया के क्रांतिकारी पत्रकारों ने प्रशासन को घुटने टेकने पर किया मजबूर
10 मई से विधानसभा में पत्रकारों की आवाज उठाएगा गठबंधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया के पेपर लीक मामले में जिला प्रशासन के खिलाफ संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले डीएम कार्यालय परिसर में पत्रकारों का क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। इस अवसर पर पहुंचे सुभासपा के अध्यक्ष व जहूराबाद विधानसभा के विधायक ओमप्रकाश राजभर और फेफना के सपा विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि बलिया के पत्रकारों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नहीं, बल्कि सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। बागी बलिया के क्रांतिकारी पत्रकारों ने इन्हें घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। कहा कि जेल भरो आंदोलन में गठबंधन बढ़-चढ़कर सहभागिता करेगा।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वास्तविक रूप से जो दोषी है वे तो एसी में हैं और जो निर्दोष हैं वे जेल में हैं। जब परीक्षा कराने की जिम्मेदारी डीएम व केंद्र व्यवस्थापक ने उठा रखी है तो इसमें पत्रकार का क्या दोष है। दोष इतना है कि प्रदेश में शिक्षा माफिया और अधिकारियों की मिलीभगत से हुए पेपर लीक को पत्रकारों ने उजागर किया।
हिटलरशाही रवैया छोड़े प्रदेश सरकार
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार से यही कहूंगा कि हिटलरशाही रवैया छोड़कर न्याय के लिए सही काम करें। अभी तो पत्रकार आंदोलित हैं, कल प्रदेश की 24 करोड़ जनता पत्रकारों के साथ आंदोलित होगी तब क्या होगा? दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
कुछ संगीन धाराओं को हटाए जाने का मतलब है कि जो मुकदमा दर्ज कराया गया था वह फर्जी था। कहा कि ओमप्रकाश राजभर अभी पत्रकारों को समर्थन करने अकेले आया है। आवश्यकता पड़ी तो बलिया में 50 हजार कार्यकर्ता उतरने का काम करेंगे। 10 मई से विधानसभा भी आरंभ होने वाली है, उसमें आपसे सारे सबूत लेकर गठबंधन के 128 एमएलए पत्रकारों की आवाज उठाने का काम करेंगे।
फेफना के विधायक संग्राम सिंह ने कहा कि पत्रकार कभी गलत नहीं होता है। कभी-कभी दबाव में आ जाते हैं। इनके समझ में आया कि अगर आवाज नहीं उठाएंगे तो दबा दिए जाएंगे। हमारा गठबंधन पूरी ताकत के साथ पत्रकारों की लड़ाई में खड़ा है। इसमें हमारे मुखिया अखिलेश यादव ने स्वयं कहा कि गठबंधन का एक-एक कार्यकता पत्रकारों को न्याय दिलाने में खड़ा रहेगा। वहीं जेल भरो आंदोलन में भी गठबंधन के लोग सबसे आगे रहने का काम करेंगे।
रसोइयां संघ भी जेल भरो आंदोलन में देगा साथ
अनशन स्थल पर रसोइयां संघ की जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि निर्दोष पत्रकारों को जिला प्रशासन अविलंब बिना शर्त रिहा करें, अन्यथा रसोइयां संघ पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे। कहा कि आगामी 30 अप्रैल को जेल भरो आंदोलन में रसोइयां संघ बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करेंगी।
इस मौके पर गाजीपुर से आए आशुतोष राय, पत्रकार मुकेश मिश्रा, मनोज चतुर्वेदी, आनंद दुबे, मधुसूदन सिंह, कैलासपति मिश्रा, ओमकार सिंह, सुनील पांडेय, दयाशंकर तिवारी, सुनील दुबे, राणा सिंह, अजय भारती, अनिल अकेला, करुणा सिंधु सिंह, संजय तिवारी, अखिलेश चौधरी, नरेंद्र मिश्र, रवि सिन्हा, दिनेश गुप्ता, अमित कुमार, अनंत पांडेय, श्याम प्रकाश शर्मा, शशिराज उर्फ सन्नी, सनंदन उपाध्याय, विक्की गुप्ता, प्रभात पांडेय, धनंजय तिवारी, कृष्णकांत पांडेय, उपेंद्र गुप्ता, हरबंश, विवेक जायसवाल, राजकुमार यादव, राजू दूबे, रोशन जायसवाल, रत्नेश सिंह, सुनील दादा, राजू गुप्ता, जयराम अनुरागी, संजय सिंह, इमरान खां, करूणेश उपाध्याय, राधेश्याम पाठक, दिनेश गुप्ता, आसिफ जैदी, मुशीर जैदी, रामप्रताप तिवारी, विनोद पांडेय, आनंद प्रकाश सिंह, प्रदीप गुप्ता, रजनीकांत सिंह, मुलायम प्रसाद, विश्वम्भर गुप्ता, पवन यादव, प्रभाकर सिंह, अभिषेक मिश्रा, सुनील परख, प्रदीप रस्तोगी, अतुल सिंह, सुनील सिंह, एजाज अहमद, मो. सरफराज, लक्ष्मण पांडेय, यमुना प्रसाद, शिवेंद्र बहादुर सिंह, राजीव तलवार, विमला भारती, संजू ठाकुर, आप नेता अनूप पांडेय, अजय राय मुन्ना, अभिषेक सिंह हैप्पी, संजीव कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।