फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The groom absconded before the engagement in ballia family members remained hostage

बलिया: सगाई से पहले फरार हुआ दूल्हा, लड़के के परिजनों को बनाया बंधक, घंटों चली पंचायत के बाद हुआ समझौता

Mon, 08 Nov 2021 08:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 08 Nov 2021 08:40 PM IST
सार

बलिया में बासंडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित मंदिर में सगाई से पहले ही दूल्हा फरार हो गया। इससे गुस्साएं कन्यापक्ष के लोगों ने लड़के पिता और परिजनों को बंधक बना लिया। 

विज्ञापन
The groom absconded before the engagement in ballia family members remained hostage
दूल्हा (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

बलिया में बासंडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित मंदिर में रविवार को हो रही सगाई से पहले ही दुल्हन को मनोरोगी बता कर दूल्हा फरार हो गया। इससे गुस्साएं कन्यापक्ष के लोगों ने लड़के पिता और परिजनों को बंधक बना लिया। इसके बाद काफी देर तक चली पंचायत और संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से वर पक्ष ने कन्या पक्ष के हुए नुकसान को देने की लिखित सहमित दी। इसके बाद उन्हें छोड़ा गया।

विज्ञापन


रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से बीते दिनों तय हुई थी। दोनों के परिजनों की रजामंदी से रविवार को मंदिर में सगाई की रस्म होनी निश्चित हुई थी। इसी दौरान किसी ने लड़के को बताया कि जिस लड़की से उसकी सगाई हो रही है, उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन


यह सुन लड़का नाराज हो गया और कार्यक्रम स्थल से चुपके से गायब हो गया। यह बात जैसे ही कन्या पक्ष के लोगों को पता चली उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने वर पक्ष की ओर से आए सभी लोगों को बंधक बना लिया। काफी देर चली पंचायत और खर्च देने के इकरारनामे के बाद रात करीब 12 बजे कन्या पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों को आजाद किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed