{"_id":"93e27c9d354e8d886723e3baeb57b45c","slug":"the-government-accuses-the-fulfillment-of-promises-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
रेवती नगर स्थित बस स्टैंड के पास समाजवादी पार्टी का ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को आयोजित हुआ। सम्मेलन के उद्देश्य के साथ सपा की प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई। वहीं वक्ताओं ने केंद्र सरकारी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
वक्ताओं ने समाजवादी पेंशन, 102, 108 स्वास्थ्य सेवा, कन्या विद्याधन, लैपटॉप, मुफ्त शिक्षा, किसानों को मुफ्त पानी आदि पर खुलकर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा कि सरकार ने पांच वर्षों के लिए किए वादे को तीन वर्षों से कम समय में पूरा कर दिया है।
चौधरी ने कहा कि अपने प्रदेश के बैंकों का 50 हजार तक का किसान ऋण जहां माफ किया गया है। कहा कि रोगियों का मुफ्त इलाज जहां कराया जा रहा है।
वहीं निर्धन, गंभीर बीमारियों के रोगियों को मुख्यमंत्री ने अपने कोष से इलाज कराने की व्यवस्था कराई है। प्रसूताओं के लिए 102 नंबर का एंबुलेंस के साथ एशिया का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल लखनऊ में खुलने जा रहे हैं। उर्दू मुअल्लिम की नियुक्ति अवधि 60 वर्ष की गई।
विज्ञापन
कहा कि लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा जैसे महानगरों में मेट्रो रेल की योजना काम कर रही है। बाकी विभागों को छोड़ दीजिए, तीन लाख नौकरियां बेसिक शिक्षा विभाग ने देकर नौकरी का अवसर प्रदान किया है। समाजवादी पेंशन को दिए जाने में स्थानीय कुछ लोगों द्वारा की जा रही नाजायज वसूली पर चेतावनी के लहजे में कहा कि ऐसे वसूली किए जाने वाले यदि कोई चिह्नित होते तो उन्हें पार्टी में रहने का कोई अधिकार नहीं है। सिकंदरपुर से लालगंज की सड़क का निर्माण आपके सामने हैं।
कहा कि सरकार द्वारा किए गए इन तमाम कार्यों को यहां के जुटे कार्यकर्ता जन-जन में ले जाकर बताने का काम करें। सम्मेलन को नीरज सिंह, राणाप्रताप सिंह, शंभूनाथ सिंह, अजय शंकर पांडेय, भानू प्रताप सिंह, बिहारी पांडेय, राधेश्याम सिंह, रवींद्र सिंह, पारस नाथ यादव, राणा प्रताप यादव आदि रहे। अध्यक्षता लक्ष्मण सिंह और संचालन गिरीश मिश्र पत्रकार ने किया।