{"_id":"e1224e4f5f78cdd456c9c1f9e5dd99c2","slug":"the-first-day-and-a-half-thousand-nominations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी का 'त्योहार', नामांकन डेढ़ हजार पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी का 'त्योहार', नामांकन डेढ़ हजार पार
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के चार विकास खंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन के लिए सोमवार को मुख्यालयों पर पूरे दिन गहमागहमी रही।
विकास खंड नगरा, रसड़ा, सीयर और चिलकहर मुख्यालयों पर नामांकन हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर ब्लाकों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस मौजूद रही। पहले दिन ही ग्राम प्रधानी के लिए उत्साह दिखा। रसड़ा, सीयर, नगरा आैर चिलकहर में केवल प्रधान पद के लिए कुल 1602 नामांकन दाखिल किए गए। सदस्य पद के लिए भी सैकड़ों ने पर्चा भरा।
विकास खंड रसड़ा के आरओ नरेंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में 75 ग्राम प्रधान पद के लिए 351 ग्राम प्रधान प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं 953 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 338 ग्राम पंचायत सदस्यों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
सीयर में आरओ नंदजी गुप्ता के नेतृत्व में 94 ग्राम प्रधान पद के लिए 548 ग्राम प्रधान प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं 1160 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 276 ग्राम पंचायत सदस्यों ने नामांकन किया।
नगरा में आरओ बृजेश सिंह के नेतृत्व में 97 ग्राम प्रधान पद के लिए 434 ग्राम प्रधान प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं 1243 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 293 ग्राम पंचायत सदस्यों ने नामांकन किया।
चिलकहर में आरओ सुभाष कुमार के नेतृत्व में 66 ग्राम प्रधान पद के लिए 259 ग्राम प्रधान प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं 838 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 468 ग्राम पंचायत सदस्यों ने नामांकन किया।