फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The district will gift : Bharat

जनपद को मिलेगी सौगात : भरत

Sat, 21 Nov 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 21 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
The district will gift : Bharat
सांसद भरत सिंह के आवास विकास स्थित संसदीय कार्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को हुई। इसमें  सांसद ने आगामी 23 नवंबर को रेलमंत्री सुरेश प्रभु के आगमन को लेकर तमाम बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। बताया कि रेलमंत्री बलिया रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात देंगे।
विज्ञापन



सांसद भरत सिंह ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद कई बार अथक प्रयास के बाद रेलमंत्री सुरेश प्रभु का कार्यक्रम 23 नवंबर को दस बजे रेलवे स्टेशन प्रांगण में होने वाला है। यह कार्यक्रम 18 साल बाद बलिया रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाला है।
विज्ञापन



कहा कि शुरू से मेरा सपना रहा है कि बलिया लोकसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध करा दूं। इसके लिए प्रयासरत भी रहा हूं। जिले में होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने आश्वस्त किया कि रेलमंत्री जनपदवासियों को बड़ी सौगात देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि बलिया के विकास के लिए अंतिम दम तक लड़ता रहूंगा। उन्होंने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने की अपील की। बैठक में मुख्य रूप से विनोद शंकर दुबे, पूर्व विधायक मंजू सिंह, भगवान पाठक, माधव प्रसाद गुप्ता, नकुल चौबे, सुरेंद्र सिंह, मनोज श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, राजेश गुप्ता, अजय दुबे, सच्दिानंद सिंह, संतोष कुमार, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed