{"_id":"b3c0103848e452b27fc5aaac379897db","slug":"the-devotees-sing-and-dance-farewell-to-mother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने नाचते-गाते दी मां को विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने नाचते-गाते दी मां को विदाई
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र पूजन के समापन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला गुरुवार से ही शुरू हो गया। शुक्रवार को भी पूजन कमेटियों के सदस्यों ने गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को वाहनों पर रखकर गंगा किनारे बने विसर्जन स्थल पर ले जाकर विसर्जित किया।
बेल्थरारोड में गुरुवार से घाघरा तट के तुर्तीपार, पलिया, हल्दीरामपुर स्थित विसर्जन स्थल पर प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ जो कि शुक्रवार को देरशाम तक जारी रहा। विसर्जन के समय नदी तटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
उधर, रेवती के नगर पारंपरिक चार दिवसीय दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कोल नाला कुंड व दह रेवती में बीते शाम किया गया। शुक्रवार की अपराह्न बीजगोदाम मार्ग पर 22 दुर्गा प्रतिमाएं अपने-अपने नंबर के मुताबिक कतारबद्ध होकर लग गई।
विज्ञापन
निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से लगभग दो बजे दुर्गा प्रतिमाओं का जुलूस प्रारंभ हुआ। जुलूस निर्धारित मार्ग पर उत्तर टोला दुर्गा स्थान, बुढ़वा शिवमंदिर, डाकघर, हनुमान चबूतरा रामलीला मैदान, पावर हाउस होते हुए बस स्टैंड पहुंचा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, अभिज्ञान तिवारी सहित नगर के समाजसेवी उपस्थित रहे।