फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   'The current government is anti-teacher and indifferent to education'

वर्तमान सरकार शिक्षक विरोधी ही नहीं, शिक्षा के प्रति भी उदासीन

Sat, 08 Feb 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
'The current government is anti-teacher and indifferent to education'
नगरा। वर्तमान सरकार शिक्षक विरोधी और शिक्षा के प्रति उदासीन है। विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है लेकिन वर्षों से नियुक्ति नहीं हो रही है। विद्यालयों में गणित, विज्ञान अंग्रेजी जैसे प्रमुख विषयों के अध्यापक नहीं है। ये बातें शनिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री नंद कुमार मिश्र ने सुभाष इंटर कालेज ताड़ीबड़ा में आयोजित माध्यमिक शिक्षक संघ के 57वें वार्षिक अधिवेशन में कहीं।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि वित्तविहीन शिक्षकों की के तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों की न तो कोई सेवा दशा है और न हीं उन्हें वेतन मिलता है। ऐसी दशा में भूखे पेट अध्यापक कैसे शिक्षा दे पाएगा। यह चिंता का विषय है। कहा, अप्रैल 2005 से लागू नई पेंशन योजना का आजतक क्रियान्वयन नहीं हो पाई। शिक्षकों का अंशदान कटा है, जिसका कोई लेखा जोखा नहीं है। उन्होंने सरकार से एनपीएस बंद करके पुरानी पेंशन, जीपीएस तथा सामूहिक जीवन बीमा को प्रभावित करने की मांग की। वक्ताओं ने शिक्षकों की समस्याओं से संबन्धित अन्य विंदुओ पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। इसके पूर्व विद्यालय के छात्र छात्राओं ने गीत, नृत्य सहित तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अंत में संघ द्वारा सेवानिवृत शिक्षकों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, हरिहर सिंह यादव, अनिल कुमार पाण्डेय, सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय, विजय कुमार सिंह, रामबदन सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, रामबदन सिंह आदि रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सिंह व संचालन दिनेश सिंह ने किया।अधिवेशन में वक्ताओं ने शिक्षा जगत व शिक्षकों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया। अधिवेशन का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री नंद कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed