{"_id":"68c33abadb16985fc6046bd7","slug":"the-culvert-was-cleaned-the-water-of-the-pond-started-flowing-ballia-news-c-190-1-bal1002-147989-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पुलिया की हुई सफाई, निकलने लगा परसोत का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पुलिया की हुई सफाई, निकलने लगा परसोत का पानी
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। पुलिया की सफाई के लिए एनएच-31 पर चांददीयर के पास प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों को राहत मिल गई है। पुलिया की सफाई होने के बाद बृहस्पतिवार को परसोत का पानी निकलने लगा है।
बुधवार को ग्रामीणों ने पुलिया सफाई करने की मांग के लिए सड़क जाम कर दिया था। एसडीएम ने तत्काल पुलिया की सफाई व पानी निकासी कराने का आश्वासन दिया था। उन्होंने ग्रीनफील्ड के अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल पुलिया की सफाई कार्य शुरू किया। पुलिया की सफाई होते ही पानी निकलना शुरू हो गया। चांददीयर पंचायत के नई बस्ती बकुल्हा के बाशिंदे परसोत के पानी से डूबने के कगार पर पहुंच चुके थे।
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की कार्यदायी संस्था ने पुलिया को पूरी तरह बंद कर दिया गया था, जिससे नई बस्ती बकुल्हा का जल निकासी पूरी तरह बंद हो गया था। एसडीएम आलोक प्रताप सिंह की पहल की प्रशंसा की जा रही है। उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने कहा ग्राम पंचायत चांददीयर के नई बस्ती बकुल्हा पूर्वा की करीब एक हजार की आबादी एनएच-31 पर स्थित पुलिया के बंद होने के कारण परसोत के पानी से डूब रही थी। विषम परिस्थितियों को देखते हुए एनएचआई व निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के इंजीनियरों से वार्ता कर पुलिया की त्वरित सफाई कराई गई, जिससे वहां के बाशिंदों को राहत मिल सके।