फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The crooks ran away with the stamp seller's cash box

स्टांप विक्रेता का कैश बॉक्स लेकर भागे बदमाश

Mon, 25 Jan 2021 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
The crooks ran away with the stamp seller's cash box
सिकंदरपुर तहसील परिसर में स्टांप विक्रेता का फेका गया बाक्स को देखते लोग। - फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर/ नवानगर। तहसील प्रांगण से सोमवार की दोपहर स्टांप विक्रेता वीरेंद्र नाथ यादव के बस्ते से कैश से भरा बक्सा बदमाश उठा ले गए। चकबंदी कार्यालय के पीछे बक्सा को तोड़कर उसमें रखे 3.94 लाख रुपये लेकर भाग गए। जब स्टांप विक्रेता को पता चला तो उसने शोर मचाया। इस दौरान मौजूद लोगों ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने 3.10 हजार रुपये बरामद कर लिए। उधर, पुलिस ने उभांव थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव से फरार सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और शेष 84 हजार रुपये भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन

तहसील सिकंदरपुर कार्यालय के सामने मनियर के बहदुरा निवासी वीरेंद्र नाथ यादव की स्टांप की दुकान है। वह स्टांप खरीदने के लिए बक्सा में 3.94 लाख रुपये रख बॉक्स में ताला लगाकर कहीं चले गए। इसका फायदा उठाकर बदमाश कैश बॉक्स को उठा ले गए और चकबंदी न्यायालय के पीछे बक्से को तोड़कर उसमें रखे 3.94 लाख रुपये लेकर भाग गए। जैसे ही इसकी भनक स्टांप विक्रेता को हुई उसने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। उधर, मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने 3.10 लाख रुपये बरामद कर लिया। इसके बाद पकड़े गए बदमाश के बताने के अनुसार भागे सभी बदमाशों को पुलिस ने उभांव थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव से गिरफ्तार कर लिया और शेष 84 हजार रुपये भी बरामद कर लिया। पकडे़ गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने के बाद कार्रवाई में जुटी है। इस बाबत सीओ सिकंदरपुर पवन कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही पैसा बरामद कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed