फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The city painted in the colors of freedom, buildings bathed in light

आजादी के रंग में रंगा शहर, रोशनी से नहाईं इमारतें

Sun, 14 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The city painted in the colors of freedom, buildings bathed in light
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नगर के टीडी कालेज चौराहा स्थित सजाया गया सेनानी पं. रामदहिन ओझा का प्? - फोटो : BALLIA
बलिया। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर शहर के बाजारों में शनिवार और रविवार जबरदस्त रौनक दिखी। हर प्रमुख बाजार और प्रतिष्ठान में तिरंगे लहरा रहे थे। लहराते तिरंगा और गूंजते जोशीले गीतों ने समा बांध दिया। सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा..., कर चले हम फिदा जानों तन साथियों..., मेरा रंग दे बसंती चोला रंग दे... समेत आजादी के जोश पैदा करने वाले गीतों से होती गर्व की अनुभूति चहुंओर नजर आई।
विज्ञापन

चौराहों पर बिकते झंडे, झंडियां, टोपियां स्वतंत्रता का सुखद अहसास कराती नजर आईं। स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए जनपद पूरी तरह तैयार नजर आया। शहर की गली हो या मोहल्ला। प्रमुख बाजार हों या फिर स्कूल और सरकारी प्रतिष्ठान, सभी तिरंगे से पटे नजर आए। लोकतंत्र के इस पर्व का जश्न मनाने के लिए शनिवार शाम से ही शहर की सरकारी इमारतों, महापुरुषों की प्रतिमाओं को तिरंगे झंडे और रंगीन झालरों रोशन किया गया। कलक्ट्रेट, ट्रेजरी, डीआईओएस कार्यालय, तहसील, रेलवे स्टेशन, रोडवेज पर को रौनक दिखी। शहर का बाजार भी पूरी तरह आजादी के रंग में रंगा नजर आ रहा है। दुकानों में हर साइज के तिरंगे बिकते दिखे।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सजाया गया रेलवे स्टेशन परिसर।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सजाया गया रेलवे स्टेशन परिसर।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed