{"_id":"e2513fbafda3eb84ef120f80b7331860","slug":"the-city-magistrate-has-reserved-judgment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर मजिस्ट्रेट ने निर्णय रखा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर मजिस्ट्रेट ने निर्णय रखा सुरक्षित
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के ऐतिहासिक ददरी मेला के विभिन्न कार्यों के लिए नगरपालिका परिषद में शुक्रवार को तीन बजे तक टेंडर फार्म डाले गए। जिसे नगर मजिस्ट्रेट की देखरेख में साढे़ तीन बजे खोला गया।
विज्ञापन
इसको लेकर नगरपालिका परिषद के सभागार में काफी गहमागहमी रही। टेंडरों की छानबीन देर शाम तक चलती रही। इनमंे कई प्रकार की अनियमितता रही इस वजह से नगर मजिस्ट्रेट ने निर्णय सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन
सुबह दस बजे से नगर पालिका परिसर में रखे गए टेंडर बाक्स में अपराह्न तीन बजे तक कुल 83 टेंडर अलग-अलग फर्मों द्वारा डाला गया था। जिसे नगर मजिस्ट्रेट बच्चा लाल मौर्य एवं नगर पालिका के ईओ संतोष कुमार मिश्र की देखरेख में खुलवाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। जिसमें एक-एक टेंडर का पढ़कर नगर मजिस्ट्रेट को पढ़कर सुनाया गया। कई ठेकेदारों ने मांगे गए रेट के विपरीत टेंडर डाला था।
टेंडरों में कई प्रकार की अनियमितता देखी गई। जिसके चलते कौन सा टेंडर किसको मिलेगा यह तय नहीं किया जा सका। नगर मजिस्ट्रेट बच्चा लाल मौर्य ने टेंडर पर निर्णय सुरक्षित रख लिया।