{"_id":"526dec9238de7531fb9b20093d5e6e30","slug":"the-children-march-out-against-corruption-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के खिलाफ बच्चों ने निकाला जुलूस, एक अचेत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के खिलाफ बच्चों ने निकाला जुलूस, एक अचेत
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार मिटाओ सेना के तत्वावधान में शनिवार को ताड़ीबाड़ा गांव स्थित
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय के बच्चे संगठन के पूर्वांचल अध्यक्ष अमरजीत सिंह के
नेतृत्व में रैली निकाल जिला मुख्यालय पहुंचे।
जिला मुख्यालय पहुंचे स्कूली बच्चों के हाथ में भ्रष्टाचार विरोधी नारे लिखे तख्तियां थीं और वे भ्रष्टाचार विरोधी नारे मास्टर साहब हमें अच्छे से पढ़ाओ, मास्टर साहब हमारा चारा मत खाओ, अधिकारी अंकल हमारा हक बिना घुस के दो, अधिकारी अंकल कमीशन खोरी बंद करो, मुख्यमंत्री अंकल हमरा भविष्य बदलो, प्रधान अंकल गांव का धन मत लूटो, पुलिस अंकल हमारे हक के लिए पैसे मत मांगों आदि लगा रहे थे।
हालांकि इस दौरान एक बच्चा चक्कर खाकर गिर गया और पूरे आयोजन पर ही सवाल खड़े हो गए। जब बच्चों से पूछा गया कि वह कहां, किस लिए और किसके साथ आए हैं, तो उन्हें कुछ पता नहीं था।
इस बाबत प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालमणि कन्नौजिया ने कहा कि इस मामले की जानकारी हुई है, लेकिन यह पता नहीं है कि बच्चे स्कूल से आए हैं या अभिभावकों ने भेजा है। मामले की जांच कराई जाएगी, जांच के बाद यदि विद्यालय का दोष होगा तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।