फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The burden of wheat soaked due to rain, standing crop fell

तेज हवा के बारिश से भींगे बोझ, कई जगह गेहूं की फसल गिरी

Tue, 21 Apr 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
The burden of wheat soaked due to rain, standing crop fell
बेल्थरारोड। क्षेत्र में सोमवार की रात से आसमान में गरज-चमक के साथ तेज हवा व बारिश से किसानों के खेत में मड़ाई के लिए काट कर रखे गेहूं का बोझ और चना भीग गया, जिससे किसानों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। वहीं ईंट भट्ठा मालिकों के कच्ची ईंट भी भीग जाने से खराब हो गई। इसके साथ ही किसानों के गेहूं की मड़ाई भी बाधित हो गई है। सोमवार की रात अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया और आसमान में गरज- चमक के साथ वर्षा का क्रम शुरू हो गया। तेज हवा के साथ बारिश के चलते कुछ किसानों की खेत में गेहूं की खड़ी फसल गिर गई है। किसानों का कहना है कि लगभग 60 प्रतिशत गेहूं की कटाई हार्वेस्टर से हो चुकी है। बाकी गेहूं की फसल अभी खेतों में ही है। बताया कि बारिश में भीग जाने से अब कटाई मड़ाई करने में दिक्कत के साथ लगभग एक सप्ताह का समय भी लग जाएगा। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं को खिलाने के लिए भूसा की भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। ईंट भट्ठा मालिकों का कहना है कि कच्चे ईंट बारिश के कारण खराब हो गए हैं और कच्चे ईंट की पथेरी भी बाधित हो गई है। अचानक हुई बरसात और तेज हवा के चलते कई स्थानों पर टिन के शेड गिर गए हैं। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

-
बिजली से किसान की मौत
रसड़ा। क्षेत्र में सोमवार की देरशाम हुई जोरदार बारिश के बीच बिजली गिरने से कृषक हरेन्द्र यादव (55) पुत्र स्व. लाला यादव निवासी नागपुर की मौत हो गई। कृषक अपने मड़हे में थे तभी कड़ाके के साथ बिजली उनके मड़हे पर गिर पड़ी जिससे वे काफी झुलस गए। ग्रामीणों ने उन्हें रसड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, क्षेत्र में सोमवार की देर शाम हवा के साथ हुई तेज बारिश एवं ओले पड़ने से गेहूं की मड़ाई नहीं हो पाई। वहीं, आम के पेड़ में बौर अच्छे आए हैं लेकिन हवा के चलते बौर झर गए। इससे किसान मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed