फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The BJP on Collectorate

कलेक्ट्रेट पर भाजपा का प्रदर्शन

Tue, 23 Jun 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 23 Jun 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
The BJP on Collectorate
नगर में बिजली-पानी की समस्या को लेकर भाजपा नेता संजीव कुमार डंपू के नेतृत्व में नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपकर बिजली-पानी मांगा।
विज्ञापन


नगर में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर भाजपा के नेता संजीव कुमार डंपू के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली, पानी सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


 भाजपा नेता संजीव कुमार डंपू ने कहा कि नगरपालिका का कोई पुछवैया नहीं है। विगत एक सप्ताह से लोग नगर में पानी की समस्या से जूझ रहे है। रमजान का पाक माह होने के बाद भी नगर में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे है। जबकि भीषण गर्मी में नपा प्रशासन फेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नपा सभासद मनोज गुप्ता ने कहा कि बिजली कटौती से पूरा शहर त्रस्त हो गया है। भीषण गर्मी में लोग सड़कों पर रात गुजारने के लिए विवश है। भाजपा नगर मंडल के महामंत्री अमित सिंह ने कहा कि नपा द्वारा  नाली की सफाई करने में उदासीनता बरती गई है।


नाला-नाली के साफ-सफाई में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। नव निर्मित नालों में किए गए अनियमितता की  जांच की मांग की गई। कहा कि काजीपुरा-मिड्ढी मार्ग, बालेश्वर मंदिर के  पीछे यादव टोली, रामलीला मैदान सहित विभिन्न मार्गो का निर्माण तत्काल  कराया जाए। अब तक नपा द्वारा कराए गए कार्यो की जांच की जाए। इस मौके पर  सभासद गुड्डू चौधरी, पप्पू पांडेय, सुभाष चंद्र वर्मा, शेख कमालूद्दीन,  राहुल रस्तोगी, प्रदीप वर्मा, सत्येंद्र सिंह, मोती चंद्र वर्मा, आलोक ओझा आदि लोग  उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed