फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The assailants blew 40 thousand rupees from a four wheeler

चार पहिया वाहन से उचक्कों ने उड़ाया 40 हजार रुपया

Fri, 27 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The assailants blew 40 thousand rupees from a four wheeler
सिकंदरपुर। बुधवार की शाम एक दवा प्रतिनिधि के चार पहिया वाहन से उचक्कों ने उस समय 40 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। जब वह दवा की दुकानों का भ्रमण कर रहे थे। दवा प्रतिनिधि ने इस मामले में पुलिस को ऑनलाइन तहरीर देकर कार्रवाई की गुुहार लगाई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, देवरिया के थाना मइल क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी अमित कुमार सिंह एक दवा कंपनी के मेडिकल प्रतिनिधि हैं। सिकंदरपुर भी उन्हीं के अंदर में आता है। बुधवार को अमित सिंह व्यवसाय के सिलसिले में सिकंदरपुर क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इस दौरान वह 20000 रुपया एचडीएफसी बैंक से निकाला। पहले से उनके पास 20000 नगद था। इस प्रकार, कुल 40000 रुपया अपने पर्स में रखकर चार पहिया वाहन में रख दिया। वाहन को मनियर मार्ग पर खड़ी करके पैदल ही दवा की दुकानों पर घूम कर ऑर्डर ले रहे थे। इसी बीच, उचक्कों ने कार के पास पहुंच कर किसी तरह से उसका दरवाजा खोल कर अंदर रखे 40 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। कुछ देर बाद अमित सिंह अपना काम करके वापस कार के पास आए और दरवाजा खोला तो अंदर रुपये का पर्स गायब देखकर सन्न रह गए। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंत में उन्होंने पुलिस को ऑनलाइन तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed