फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   TET examinee car tramples girl and middle-aged both died Traumatic accident in Ballia

बलिया में दर्दनाक हादसा: टीईटी अभ्यर्थियों की बेकाबू कार ने बच्ची और अधेड़ को रौंदा, दोनों की मौत

Sun, 23 Jan 2022 02:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 23 Jan 2022 02:17 PM IST
सार

 शिक्षक परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की कार रविवार की सुबह मनियर थाना क्षेत्र के बहदुरा पुल के समीप मासूम सहित दो लोगों को चपेट में लेते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
TET examinee car tramples girl and middle-aged both died Traumatic accident in Ballia
पेड़ में घुसी कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) अभ्यर्थियों की कार ने रविवार सुबह दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। कार सवार चार में से दो युवकों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार को कार सवार चार युवक टीईटी परीक्षा देने के लिए सिकंदरपुर जा रहे थे। इस दौरान मनियर थाना क्षेत्र के बहादुरा पुल के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई। जो एक अधेड़ और चार वर्षीय बच्ची को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना में दिनेश पासवान की चार वर्षीय पुत्री सोनी पासवान निवासी असना बहदुुरा तथा इसी गांव के दिनेश शर्मा (50) की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मनियर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः पूर्वांचल में पकड़े गए पांच 'मुन्ना भाई', शिक्षक पात्रता परीक्षा में बिहार का सॉल्वर गैंग सक्रिय

उधर, कार सवार अजय कुमार गुप्ता निवासी सहतवार एवं अजीत कुमार गुप्ता निवासी सहतवार को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले आई। 

परीक्षार्थियों की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचे

यूपीटीईटी  देकर वापस आ रहे परीक्षार्थियों की स्कॉर्पियो रविवार  शाम बलिया-बक्सर मुख्य मार्ग स्थित चितबड़ागांव पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। संयोग अच्छा रहा कि केवल स्कॉर्पियो ही क्षतिग्रस्त हुई, उसमें सवार सभी परीक्षार्थी बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि सभी परीक्षार्थी  बक्सर (बिहार) से परीक्षा देने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed