फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tender form showed no interest in buying

टेंडर फार्म खरीदने में नहीं दिखी दिलचस्पी

Wed, 28 Oct 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Wed, 28 Oct 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
Tender form showed no interest in buying
ददरी मेला और नगर की सड़कों सहित अन्य विकास कार्यों के लिए निरस्त किए गए टेंडरों के लिए पुन: फार्म बेचने के लिए बुधवार को तिथि नियत की गई थी। नगरपालिका परिषद में इस बार टेंडर खरीदने वालों में कोई खास उत्साह नहीं देखा गया। सुबह साढ़े दस बजे से ही टेेंडर बेचने के लिए नपा कर्मी बैठे रहे।
विज्ञापन


 लेकिन शाम तक कुल 80 टेंडर फार्म ही बेचे जा सके। जबकि पिछली बार इसकी अपेक्षा 243 टेंडर फार्म बिके थे। इससे पहले टेंडर फार्म को लेकर नपा पर काफी बवाल भी मचा था। बावजूद इसके नगरपालिका परिषद के बाहर या भीतर कोई पुलिस मौजूद नहीं देखी गई। शांतिपूर्ण तरीके से टेंडर फार्म की बिक्री होने से नपा कर्मियों ने भी राहत महसूस की।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद अंतर्गत होने वाले प्रसिद्ध ददरी मेले समेत विभिन्न सड़कों के निर्माण तथा नगर के सुंदरीकरण के लिए करोड़ों रुपये जिले में आए हुए है। जिनके लिए पिछली बार चार सितंबर को टेंडर फार्म डालने को लेकर नगर पालिका परिषद में जमकर बवाल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता की पिटाई भी कर दी गई थी। जिसके बाद ही पड़े टेंडरों को निरस्त कर बुधवार की तिथि टेंडर बिक्री के लिए नियत की गई थी। सुबह से नगर पालिका परिषद में टेंडर फार्म बिक्री के लिए नपा कर्मी बैठे हुए थे। लेकिन नगरपालिका में टेंडर फार्म खरीदने के लिए कोई हुजूम नहीं दिखा। एक-एक कर कुल 80 फार्म शाम तक बेचे जा सके। इस दौरान नगर पालिका परिसर में पुलिस बल भी तैनात नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed