फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tenants stopped spur construction work, accusations of not paying compensation

काश्तकारों ने रोका स्पर निर्माण कार्य, मुआवजा नहीं देने का लगायश आरोप

Sat, 06 Mar 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Tenants stopped spur construction work, accusations of not paying compensation
रामगढ़। गंगा नदी के सोनार टोला रामगढ़ के समीप चल रहे स्पर निर्माण के कार्य को काश्तकारों ने मुआवजे की मांग को लेकर शनिवार को रोक दिया। 30 करोड़ की लागत से गंगा नदी के गंगापुर डगरा के समीप से चौबे छपरा तक तीन स्पर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। जिसमें सोनार टोला रामगढ़ के समीप बन रहे स्पर के बीच कुछ काश्तकारों की जमीन व मकान पड़ रहे हैं। काश्तकारों व भवन मालिकों का आरोप है कि विभाग बिना नोटिस व कोई सूचना दिए ही हमारे जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। न तो हम पीड़ितों को पहले कोई लिखित सूचना दी गई न जमीन का कोई मुआवजा दिया गया। इससे बाध्य होकर हमलोगों को अपनी जमीन में हो रहे स्पर बनाने के कार्य को रोकना पड़ा। गांव के पिंटू सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुनील पांडेय, सुरेश गुप्ता, आनंद गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता आदि ने कहा कि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो हमलोग 10 मार्च को गंगा नदी के सोनार टोला घाट पर बाढ़ विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। इस बाबत बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र ने बताया कि जिन काश्तकारों की जमीन स्पर निर्माण में पड़ रही है उनको मानक के अनुरूप मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए जिलेदार को निर्देशित किया गया है कि वह जमीन की पैमाइश कर ब्योरा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed