फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ten quintal turmeric seeds in raid

छापेमारी में दस क्विंटल हल्दी सीज

Wed, 21 Feb 2018 11:46 PM IST
ballia
ballia Updated Wed, 21 Feb 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ten quintal turmeric seeds in raid
चमन सिंह बाग रोड में मसाला फैक्ट्री के गोदाम से मसाले का नमूना लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होली के मद्देनजर शहर और सिकंदरपुर कसबा में दो स्थानों पर छापेमारी कर मसालों के सैंपल भरे। इस दौरान चमन सिंह बाग रोड स्थित एक मसाला फैक्ट्री से दस क्विंटल हल्दी सीज किया।  सभी के नमूने सील कर जांच के लिए भेज दिए गए है। उधर, छापेमारी से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदार तो छापेमारी की खबर मिलते ही शटर गिरा कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


नगर के गुदरी बाजार स्थित मे. इस्लाम ट्रेडर्स की दुकान से धनिया पावडर, ख्वाहिस गरम मसाला, साबूत हल्दी, हल्दी पावडर खुला का सैंपल लिया गया। इसके बाद गुदरी बाजार स्थित वजीर मुहम्मद के प्रतिष्ठान से धारा रिफाइंड सोयाबीन आयल का नमूना लिया गया। जबकि सिकंदरपुर बस स्टैंड चौराहा स्थित आनंद मिष्ठान भंडार, संतोष यादव के मिठाई की दूकान से खोवा का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

जबकि आनंदी स्वीट्स हाउस सिकंदरपु से बर्फी तथा खड़सरा स्थित उमाशंकर शर्मा की दूकान से रंगीन नमकीन का चूरी नमूना लिया गया। सिकंदरपुर बहेरी स्थित सुभाष की दूकान पर खुला बेचते हुए 15 किलो इमरती नष्ट कराया गया। इस मौके पर जिला अभिहीत अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामपाल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, नरेंद्र कुमार, चंद्रप्रकाश यादव, विपिन कुमार गिरी तथा संतोष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed