फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tell witch woman stripped naked, shaved

डायन बता महिला को निर्वस्त्र किया, बाल काटे

Mon, 26 Oct 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Mon, 26 Oct 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
Tell witch woman stripped naked, shaved

बैरिया थाना क्षेत्र के  एक गांव में एक महिला को डायन बताते हुए निर्वस्त्र करके खंभे से बांधकर पीटा गया और उसके बाल काट दिए गए। अंधविश्वासी पड़ोसियों ने उस पर तंत्र-मंत्र कर अपने घर के युवक की जान लेने का आरोप लगाया था। पुलिस ने नौ महिलाओं समेत 14 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन



 करीब तीन माह पूर्व गांव करमानपुर निवासी छोटेलाल वर्मा का 18 वर्षीय अंकुश वर्मा की मौत संदिग्ध हाल में हो गई थी। मृतक के घर वालों का आरोप था कि पड़ोस की महिला ने ही तंत्र-मंत्र और टोना कर उसकी जान ली है। इसी को लेकर छोटेलाल का परिवार काफी दिनों उबल रहा था।
विज्ञापन


रविवार को तड़के पीड़ित महिला खेत की तरफ जा रही थी। तभी उसके पड़ोसी परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया और खींच कर अपने घर में ले गए। उसे डायन बताते हुए एक खंभे में बांध दिया और निर्वस्त्र कर जमकर पीटा। इसके बाद उसके बाल काट दिए। इसके बाद वो लोग पीड़ित महिला को दुर्जनपुर स्थित सायर देवी के स्थान पर ले जा रहे थे कि सूचना पाकर पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाने में पीड़ित महिला ने गांव के 14 लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नौ महिलाओं सहित 14 लोगों के विरुद्ध दलित उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पकड़ी गई तीन महिलाओं दुलारो देवी, सुनेश्वरी देवी और उषा देवी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का पति बंगलूरू में एक निजी कंपनी में काम करता है। उसके पांच बच्चे हैं जिनमें 4 लड़कियां हैं और एक पुत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed