फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tehsil surrounded for flood relief

Ballia News: बाढ़ राहत के लिए तहसील का घेराव

Tue, 02 Sep 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tehsil surrounded for flood relief
बांसडीह। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू के नेतृत्व में मंगलवार को बाढ़ से घिरे गांवों के ग्रामीणों ने बांसडीह तहसील का घेराव किया। साथ ही अपनी मांगों के संदर्भ में एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी को पत्रक सौंपा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि रेंगहा, रामपुर नंबरी, चितविसाव और ककरी सहित कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिससे वहां के नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अभी तक प्रशासन की तरफ से इन गांवों में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण नहीं किया गया। एक बार बाढ़ आकर चला गया और फिर बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुसा हुआ है। प्रशासन की अनदेखी से जनता में नाराजगी है। हम किसी भी हालत में बाढ़ राहत सामग्री में लूट-खसोट नहीं होने देंगे। उन्होंने एसडीएम से तत्काल बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देने की मांग की। इस मौके पर रेंगहा के पूर्व प्रधान पारसनाथ यादव, घनश्याम यादव, सोनू यादव, गोविंद उपाध्याय, राजेंद्र सिंह आदि ग्रामवासी मौजूद रहे। संचालन वीरेंद्र यादव दूधिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed