फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teenager died by hanging himself

किशोरी ने फंदे से लटक कर जान दी

Mon, 21 Oct 2019 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Teenager died by hanging himself
जयप्रकाश नगर। दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला में रविवार की शाम एक किशोरी ने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। वह मानसिक रूप से बीमार थी।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव निवासी गणेश राम की पुत्री प्रियंका कुमारी (16) रविवार को घर में अकेली थी और मां तारा देवी खेत में काम करने गई थी। किशोरी की मां तारा देवी जब खेत से काम कर लौटी तो देखा कि प्रियंका फंदे से लटक रही है। यह देख वह रोने लगी। शोर सुन कर आसपास के लोग भी जुट गए और 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों की मानें तो किशोरी करीब दो वर्षों से मानसिक रूप से बीमार थी। परिजन गांव के चिकित्सकों से इलाज कराया करते थे। थानाध्यक्ष अखिलेश मौर्य ने बताया कि मृतका के परिजनों ने लिखित सूचना दी है कि किशोरी मानसिक रोगी थी और हमेशा असामान्य हरकत करती थी। इसी क्रम में उसने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed