फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teen drowned in a pond had gone to bathe with friends died

Ballia News: तालाब में डूबा किशोर, दोस्तों के साथ गया था नहाने, हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Mon, 07 Apr 2025 11:53 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 07 Apr 2025 11:53 AM IST
सार

तालाब में दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर गहरे पानी में चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

विज्ञापन
Teen drowned in a pond had gone to bathe with friends died
किशोर का शव निकालती पुलिस टीम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कस्बा के जहीरगंज वार्ड नंबर 13 निवासी एक किशोर रविवार की  शाम तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के उपनिरिक्षक बाके बहादुर वर्दी खोलकर शव की तलाश में जुट गए। लोगों के सहयोग से शव को खोजकर बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।

विज्ञापन


उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड़ नगर के वार्ड नंबर 13 निवासी अल्तमस पुत्र शोएब अहमद (15) दोस्तों के साथ पशुहारी मार्ग स्थित  स्कूल के पीछे तालाब में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया। दोस्तों के चिल्लाने पर आसपास के लोग जुट कर शव की तलाश में लग गए, सूचना पर सीयर चौकी इंचार्ज बाके बहादुर सिंह दबलब के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने वर्दी उतार तालाब में छलांग लगा दी, यह देख और लोग तलाब में शव को ढूंढने लगे। कुछ देर बाद उप निरीक्षक बाके बहादुर शव को ढूंढ लिया, लोगों की मदद से तालाब से बाहर निकलवाया गया। थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed