{"_id":"59d289324f1c1ba9538b5552","slug":"technical-education-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी शिक्षा महत्वपूर्ण ःभरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी शिक्षा महत्वपूर्ण ःभरत
ballia
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
महिला पालीटेक्निक में प्रोजेक्ट का अवलोकन करते नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। टाउन पालिटेकिभन स्कूल में आयोजित दीक्षांत समारोह में छात्रों को सांसद भरत सिंह ने उपाधि के साथ गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल और ताम्र पत्र वितरित किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि तकनीकी शिक्षा का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में तकनीकी शिक्षा के विकास के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने टाउन पालिटेक्निक के विकास के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। विशिष्ट अतिथि जिला जज मो. असलम ने कहा कि समाज की कुरीतियों को दूर करने में तकनीकी शिक्षा का उपयोग करना चाहिए। टाउन पालिटेकिभन के प्रथम दीक्षांत समारोह में अंतिम वर्ष के उतीर्ण सिविल इंजीनियर, विद्युत इंजीनियर, मेकेनिकल, मेकेनिकल आटो एवं माडर्न आटो मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल और ताम्र पत्र वितरित किया।
बेस्ट स्टूडेंट आफ द ईयर एवं टापर इंस्टीट्यूशन का एवार्ड भी छात्रों को दिया गया। यह अवार्ड आयुषी उपाध्याय, अभिमन्यु यादव, अरविंद यादव को संयुक्त रुप से दिया गया। पुरातन छात्र रजनीकांत चौबे को सत्र 2017-18 के लिए संस्था का का ब्रांड अंबेस्डर बनाया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, प्राचार्य एसके उपाध्याय, टीडी कालेज के प्रबंधक राकेश कुमार श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, बालकृष्ण अग्रवाल, केएम सिंह, ब्रजभूषण, जेपी पांडेय, बीके सिन्हा, शक्ति प्रकाश, रलनीकांत श्रीवास्तव, आशुतोष राय आदि मौजूद रहे। संचालन जेपी पांडेय ने किया।