फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Team should be formed for prevention of dengue-malaria

डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए गठित हो टीम

Sun, 05 Sep 2021 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Team should be formed for prevention of dengue-malaria
बलिया। कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर बाढ़ राहत कार्य और डेंगू-मलेरिया पर रोकथाम से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत सामग्री का वितरण जरूरतमंदों में शीघ्र करा दिया जाए।
विज्ञापन

बुखार के बढ़ते मरीजों को देखते हुए मंडलायुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि डेंगू-मलेरिया पर रोकथाम के लिए टीम गठित कर दें। टीम के कार्यों की रिपोर्टिगिं और सत्यापन भी करते रहें। डीपीआरओ को निर्देश दिए कि जहां बाढ़ कम हो गई है, उन क्षेत्रों में हैंडपंप और कुएं के पानी की टेस्टिंग करा लें। गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव होता रहे। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को डेंगू-मलेरिया पर रोकथाम के प्रति जागरूक और अलर्ट रहने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि यह भी देख लिया जाए कि कहीं परिषदीय विद्यालयों की छत या परिसर में जलजमाव तो नहीं है। अगर ऐसी समस्या है तो प्राथमिकता पर उसका समाधान कराया जाए।
विज्ञापन

एंटी-लार्वा का छिड़काव युद्धस्तर पर हो
बलिया। कमिश्नर ने कहा कि शहरी क्षेत्र में कूलर, टायर आदि जैसे सामानों के अलावा किसी जगह पर जलभराव की स्थिति न होने दें। अगर कहीं जलभराव की समस्या फिलहाल समाधान योग्य नहीं है तो वहां एंटी-लार्वा का छिड़काव युद्ध स्तर पर कराया जाए। जल निगम के अधिकारी को निर्देश दिया कि पानी की टेस्टिंग से जुड़े सभी उपकरण सक्रिय हाल में रखें। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि कटहल नाला के सफाई से जुड़े प्रोजेक्ट में त्वरित कार्यवाही हो। यूनिवर्सिटी में जलभराव की समस्या से संबंधित जानकारी लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से ली। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed