फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Team formed to check recovery in practical examination

प्रायोगिक परीक्षा में वसूली की जांच के लिए टीम गठित

Wed, 27 Apr 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Team formed to check recovery in practical examination
बैरिया। बाबा लक्ष्मण दास राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तथा श्री सुष्टि बाबा इंटर कॉलेज बैरिया के प्रधानाचार्य पर प्रयोगात्मक परीक्षा में अतिरिक्त शुल्क वसूलने तथा बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत की गई थी। इसका संज्ञान लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने जांच टीम गठित कर दो दिन के अंदर रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि बाबा लक्ष्मण दास राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बलिया के प्रधानाचार्य द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षा में 500 से 1000 तक अतिरिक्त शुल्क लेने का आरोप लगाया गया था। बताया गया श्री सुष्टि बाबा इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर प्रधानाचार्य द्वारा अवैध वसूली की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जांच टीम गठित की। डॉ. अर्चना जायसवाल प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बैरिया तथा श्रीमती किरन सिंह प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज जयप्रकाश नगर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों को दो दिन के अंदर जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed