{"_id":"68a77f207b203d181602659c","slug":"teachers-tied-black-bands-and-staged-a-sit-in-protest-ballia-news-c-190-1-svns1008-146458-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांध दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांध दिया धरना
विज्ञापन
बलिया। एआईफुक्टो के आह्वान पर मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय के शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को काॅलेज परिसर में काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया।
शिक्षकों ने एकजुट होकर शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और एआईफुक्टो की लंबित मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। प्रो. अखिलेश राय ने शिक्षा में निजीकरण, व्यावसायीकरण और केंद्रीकरण के बारे में चिंताओं को उजागर किया। उन्होंने शिक्षक संघ से इन चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विगत तीन दिन से महाविद्यालय के शिक्षक काली पट्टी बांधकर अध्यापन कर रहें हैं।
प्रो जैनेंद्र पांडेय ने कहा कि अगर शिक्षकों की मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरने की अध्यक्षता प्रो. रामनरेश यादव एवं संचालन प्रो. बृजेश सिंह ने किया। इस मौके पर प्रो. बृजेश सिंह, प्रो. संजय त्रिपाठी, प्रो. अशोक सिंह, प्रो. अखिलेश प्रसाद, प्रो. सूबेदार प्रसाद, डॉ. भारतेंदु मिश्र, अनिल कुमार ने अपने विचार-व्यक्त किए।
शिक्षकों की मांगें : धरना सभा में शिक्षकों ने मांग किया कि यूजीसी मसौदा विनियम 2025 की अस्वीकृति, नई पेंशन स्कीम की अस्वीकृति, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की अस्वीकृति, एमफिल और पीएचडी धारकों के लिए अतिरिक्त वेतन वृद्धि की मांग की। उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों में काम करने की स्थिति में सुधार और सभी रिक्त शिक्षण पदों को नियमित शिक्षकों की नियुक्ति करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।