फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teachers submit a memorandum to senior officials in the Collectorate premises

पुरानी पेंशन बहाली के लिए सौंपा ज्ञापन

Fri, 05 Feb 2016 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Fri, 05 Feb 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
Teachers submit a memorandum to senior officials in the Collectorate premises
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा और प्रधानमंत्री के नाम  संबोधित चार सूत्री ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी को सौंपा।
विज्ञापन


शिक्षकों ने पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने के साथ ही मृतक आश्रितों को  शिक्षक के पद पर नियुक्त करने की मांग की उप्र प्रदेशीय जूनियर  हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर जनपद  इकाई के बेसिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू किया जाए।
विज्ञापन


 प्रदेश में सदस्य विधान परिषद के निर्वाचन में बेसिक शिक्षकों को चुनाव लड़ने और मत देने का अधिकार दिया जाए। अनुदेशकों को प्रतिमाह कम से कम बीस हजार रुपये मासिक मानदेय मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शिक्षक मृतक आश्रितों को योग्यता के अनुसार शिक्षक पद पर नियुक्त किया जाए। कहा कि शिक्षकों से बंधुआ मजदूर की तरह से सेवा ली जा रही है।

ज्ञापन सौंपने वालों में सुरेंद्र राम,  अरूण तिवारी, शाहिद अली, रफीउल्लाह, डा. उपेंद्र धुसिया, रामविलास,  राजनारायण, राम लाल, नंदलाल, योगेंद्र नाथ, सदाफल शर्मा, अजीजुर्रहमान,  दयाशंकर पुष्कर, अंजनी कुमार मुकुल आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed