{"_id":"5d923a368ebc3e93bd1097c9","slug":"teachers-staged-bsa-office-ballia-news-vns4867104142","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने प्रेरणा एप के खिलाफ बीएसए कार्यालय में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने प्रेरणा एप के खिलाफ बीएसए कार्यालय में दिया धरना
विज्ञापन
बलिया। प्रेरणा एप के विरोध में सोमवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। अनुदेशक शिक्षक संघ ने भी धरने का समर्थन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया।
धरना सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप ने कहा कि सरकार सेल्फी के माध्यम से शिक्षकों के निजता का हनन करने पर आमादा है। इस एप के माध्यम से हमारी व्यक्तिगत जानकारी अमेरिकी कंपनी के सर्वर पर स्टोर होगी जो हमारी निजता के अधिकार का हनन है और ये सरासर कानूनन असंवैधानिक है। इसी क्रम में महामंत्री रफीउल्लाह ने कहा कि सरकार शिक्षकों की मर्यादा के साथ खिलवाड़ कर रही है। आरोप लगाया कि सरकार जबरदस्ती एप के द्वारा शिक्षकों की निष्ठा पर सवालिया निशान लगा रही है जिसे शिक्षक बर्दाश्त नहीं करेंगे। राज्य कर्मचारी संघ संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामनाथ पासवान ने भी प्रेरणा को शिक्षकों के विरुद्ध षड़यंत्र बताया। धरने में अनुदेशक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज यादव ने कहा कि शिक्षकों पर प्रेरणा एप लोड करने के लिए जोर दिया जा रहा है जो ठीक नहीं है। शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिमोहन सिंह ने कहा कि हमारा संगठन किसी भी कीमत पर प्रेरणा एप लागू नहीं होने देगा। जिला संयुक्त मंत्री सुनील सिंह यादव ने कहा कि जब हमारे मंत्री के औचक निरीक्षण में अध्यापक उपस्थित पाए जाते हैं जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि अध्यापक को बदनाम कर विद्यालयों को निजीकरण करने की साजिश सरकार कर रही है। साथ ही मुख्य वक्ताओं में मंडल संयोजक मंगला प्रसाद, महामंत्री नागेन्द्र श्रीवास्तव, अरुण कुमार तिवारी, अशोक सिंह, नंदलाल, शाहनवाज खान, कृष्णकांत यादव, राम भवन, समसुद्दीन अंसारी, जयप्रकाश मोर्य, अंजनी मुकुल, प्रभु नाथ उपाध्याय, राज नारायण यादव, जानकी देवी, नागेंद्र यादव, अजीत, जीवन ज्योति वर्मा, देव कुमार यादव, संजीव कुमार, अनिल सिंह, शेषमणि, शमशाद अहमद, प्रदीप यादव, राधेश्याम यादव ने अपनी बातों को रखे। सभा की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष सुरेश यादव तथा संचालन रफीउल्लाह और अमरनाथ यादव ने संयुक्त रूप से किया।