फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teachers opposed making TET compulsory

Ballia News: शिक्षकों ने टेट अनिवार्य करने का किया विरोध

Wed, 10 Sep 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Teachers opposed making TET compulsory
बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक जापलिनगंज स्थित अध्यापक भवन में मंगलवार को हुई। जिसमें सरकार और न्यायालय द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि इस पर पुनर्विचार की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि प्राथमिक, उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य कर दिया गया है। जो शिक्षक सेवानिवृत्ति के निकट हैं उनके अलावा सभी शिक्षकों को टेट पास करना जरूरी कर दिया गया। ऐसा न करने पर सेवा समाप्ति तक का प्राविधान किया गया है। इसका सभी पदाधिकारियों ने विरोध किया और आंदोलन करने का निर्णय लिया। आंदोलन के पहले चरण में 16 सितंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने के साथ ही संघर्ष की अगली रणनीति पर चर्चा की गई। दिल्ली जाकर धरना देने साथ ही अक्तूबर में चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कोई भी नियम, कानून जब बनता है उसके बाद की तिथि से लागू होता है। सरकार की ओर से जारी इस असंवैधानिक आदेश को बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक नहीं मानेंगे। न्यायालय को भ्रम में रखा गया है तथा पूरी बात बताई नहीं गई। हमारे शिक्षक टेट में बैठने के पात्र नहीं हैं, तो वो परीक्षा कैसे पास करेंगे। टेट पास न करने पर नौकरी से निकाले जाने के आदेश को नहीं मानेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह और संचालन जिलामंत्री डॉ. राजेश पांडेय ने किया। इस मौके पर अजय मिश्र, सुनील सिंह, जितेन्द्र प्रताप सिंह, ज्ञानेन्द्र प्रसाद गुप्त, सुशील कुमार, तुषार कान्त राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed