{"_id":"59690dee4f1c1bc95b8b4741","slug":"teachers-missing-during-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण के दौरान गायब मिले शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण के दौरान गायब मिले शिक्षक
ballia
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने शुक्रवार को चिलकहर तथा रसड़ा क्षेत्र के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक एवं कर्मचारी बिना किसी सूचना के विद्यालय से गायब मिले। वहीं मौसम खराब होने के चलते छात्र-छात्राएं भी मानक के अनुरूप उपस्थिति नहीं पाई गई।
गांधी इंटर कालेज चिलकहर में निरीक्षण के दौरान डीआईओएस ने पाया कि सहायक अध्यापिका उमा तिवारी आठ से 13 जुलाई तक बिना किसी अवकाश प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित मिली। वहीं प्रचारक लक्ष्मीकरण सिंह भी आठ से 13 तक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। प्रधानाचार्य को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया। सिद्दिकया इंटर कालेज कोटवारी के निरीक्षण में सहायक अध्यापक राकेश कुमार 10 से 13 तक बिना सूचना के गायब मिले।
सहायक अध्यापक अभिनव सिंह निरीक्षण के दिन बिना हस्ताक्षर के पाए गए। जबकि दोनों सहायक अध्यापकों ने अवकाश के लिए कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया था। अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज रसड़ा में निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य सहित शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित पाए गए। प्रधानाचार्य ने बताया कि मौसम की गड़बड़ी की चलते छात्रों की उपस्थिति कम है। डीआईओएस ने राजकीय, अशासकीय तथा वित्तविहीन विद्यालयों को निर्देशित किया कि वे विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए। सीसीटीवी कैमरा लगाने, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के उपस्थिति के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए गए।