फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sushil becomes district topper in CBSE board 12th maths class

सीबीएसई बोर्ड 12 वीं के गणित वर्ग में सुशील बना जिले का टॉपर

Mon, 13 Jul 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sushil becomes district topper in CBSE board 12th maths class
बलिया। सीबीएसई बोर्ड के 12 वीं परीक्षा में 5733 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और 5691 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। सोमवार को सीबीएसई बोर्ड 12 वीं का परिणाम घोषित हुआ जिसमें 90 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए। 12वीं की गणित वर्ग में ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी एकेडमी वंशी बाजार के छात्र सुशील कुमार ने 97 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉपर बने। ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी एकेडमी बंशी बाजार स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

विद्यालय के छात्र सुशील कुमार ने गणित वर्ग में 97 ़फीसदी अंक अर्जित कर विद्यालय सहित पूरे जनपद का नाम रोशन किया। विद्यालय के गणित वर्ग में ही यश राय 96.4, अंकिता सिंह 95.2, वागर्थ दुबे 94.4, संदीप कुमार वर्मा को 94.2 अंक मिले। वाणिज्य वर्ग में आंचल 96.2, आयुषी गुप्ता 96, कंचन चौहान 95, हर्षिता 94.6, जीव विज्ञान वर्ग में आर्यन जायसवाल 95.8, शशांक कुमार गुप्ता 95.4, सूरज राय 95.4, विकास उपाध्याय 95.2, आस्था 95 फीसदी अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक डॉ देवेन्द्र नाथ सिंह, प्रधानाचार्य सुधा पांडेय ने परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्य शीला सिंह, लक्ष्मण चौहान, विकास मिश्र, अरविंद यादव, दिलीप पांडेय, रंजीत शर्मा, आरती सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed