फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Survey started to stop the water of jackfruit drainage in Ganga

कटहल नाले के पानी को गंगा में गिरने से रोकने के लिए सर्वे शुरू

Thu, 06 Feb 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Survey started to stop the water of jackfruit drainage in Ganga
नमामी गंगे की योजना के तहत ड्रोन कैमरे से निरीक्षण करते नपा चेयरमैन व अन्य अधिकारी गण। - फोटो : BALLIA
बलिया। नमामि गंगे के तहत जिले में गंगा को निर्मल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत नगर पालिका परिषद, जल निगम की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को 22 किमी क्षेत्र में कटहल नाले का सर्वे किया गया। कटहल नाले का पानी गंगा में गिरने से रोकने के लिए सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन

जलनिगम के अधिशासी अभियंता, नगर पालिका के जलकल के अवर अभियंता शमीम और चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी, सभासद पवन कुमार, सुबाष वर्मा ने कटहल नाले का सर्वे किया। जलकल के अभियंता ने कहा नमामि गंगे योजना के तहत योजना पर काम होगा। गंगा में कटहल नाला का गंदा पानी न जाय इस क्रम में नाला को गंगा से अलग करते हुए उसे महावीर घाट से दुबहर तक निकाला जायेगा। नाले के पानी को फिल्टर करते हुए उसे सिंचाई कार्य के लिए बनाया जायेगा। नाले की गहराई और लेबल के साथ ही उसकी चौड़ाई का स्टीमेट बनाया जाएगा, उसे शासन में भेजा जायेगा। एक सवाल के जवाब में अभियंता ने कहा कि दो तरह की स्टीमेट बनेगा। पहला करीब छह करोड़ और दूसरा पक्का निर्माण के लिए करीब 60 करोड़ की योजना बनेगी। जैसी जरुरूरत होगी वैसा कार्य कार्य होगा। शहर क्षेत्र में आठ किमी और ग्रमीण क्षेत्र में 14 किमी लंबा नाला का विकास होना है। कटहल नाला सर्वे के दौरान शहर और ग्रमीण क्षेत्र की जनता ने टीम का स्वागत किया। कहा कि यदि ऐसा हो जाय तो गंगा को प्रदूषण से बचाया जा सकता है और कटहल नाला का पानी भी सिंचाई कार्य में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed