{"_id":"695eb547957bbb43a2072191","slug":"survey-of-jackfruit-drain-completed-ballia-news-c-190-1-bal1002-155389-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कटहल नाले का सर्वे पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कटहल नाले का सर्वे पूरा
विज्ञापन
बलिया। शहरी क्षेत्र में बहने वाले कटहल नाले के सुंदरीकरण के लिए सिंचाई विभाग की टीम ने नाले के किनारे अतिक्रमण का सर्वे कर सूची जिलाधिकारी को सौंप दी है। इसमें सात स्थलों पर नाला किनारे तक पक्का निर्माण किया गया है। अब प्रशासन की तरफ से गठित टीम इन अतिक्रमण को हटाएगी। रामपुर महावल से पावर हाउस पुलिया तक अतिक्रमण हटाया जाएगा।
शासन की तरफ से सुंदरीकरण के लिए पहले ही धनराशि जारी कर दी गई है। सिंचाई विभाग की तरफ से नाले की सफाई नहीं कराए जाने के कारण मामला अटका हुआ है। इधर जिलाधिकारी की सख्ती के बाद सिंचाई विभाग सक्रिय हुआ। टीम गठित कर नाले के किनारे हुए अतिक्रमण को चिह्नित किया गया। विभाग की तरफ से अतिक्रमण का सर्व कर रिपोर्ट सोमवार को सौंप दी गई है। वहीं, कटहल नाला में गिरने वाले नालों को बंद करने के लिए नगर पालिका समेत संबंधित ग्राम पंचायतों को नोटिस दिया गया है।
योजना के तहत कटहलनाला के दोनों किनारों पर लगभग 60 मीटर चौड़ाई तक पाथवे का निर्माण करने की योजना है। इसके किनारे सोलर लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे प्रकाश की व्यवस्था हमेशा बनी रही। लोगों के बैठने के लिए बेंच और कूड़ेदान की व्यवस्था होगी। जहां जगह मिलेगी, वहां पार्क और लकड़ी के डेक बनाए जाने हैं। बीच-बीच में इस पार से उस पार तक आने वाले के लिए पुलों का निर्माण किया जाएगा। शासन की तरफ से सुंदरीकरण के लिए करीब 18 करोड़ की धनराशि पहले ही जारी हो गई है। परियोजना के तहत रामपुर महावल पुलिया से पावर हाउस पुल तक लगभग दो किलोमीटर तक नाले के आकर्षक बनाना है।
विज्ञापन
एक्सईएन सिंचाई विभाग इंजीनियर राकेश कुमार ने बताया कि कटहल नाले के दोनों किनारों पर हुए अतिक्रमण का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई है। प्रशासन की तरफ से गठित टीम के माध्यम से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। नाले की सफाई की योजना बनाई गई है।