फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Surhatal will be picturesque, will get drinking water

सुरहाताल होगा सुरम्य, मिलेगा पेयजल

Sun, 05 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Surhatal will be picturesque, will get drinking water
बलिया। परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से मेडिकल कॉलेज की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि बलिया में बाईपास और बंधा बनाने की जरूरत है। कटहल नाले को दुरुस्त करने और सुरहा ताल में जलभराव रोकने के लिए इंतजाम करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद को विशेष पैकेज देकर इसका विकास किया जाएगा। धार्मिक स्थलों को भी विकसित किया जाए ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले। सुरहाताल को विकसित करके ईको-टूरिज्म का केंद्र बनाया जाए। कटहल नाले को ठीक कराने को कहा। गंगा नदी में नाले का पानी फिल्टर करके डाला जाए। जिलाधिकारी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जनपद को जोड़ने के लिए प्रयास करने की बात कही। जनपद में सीवर लाइन वर्ष 2006 से बनी है, रखरखाव न होने से दूषित पानी गंगा में जाता है। अगर उसे ठीक करा दिया जाए तो गंगा में दूषित पानी नहीं जाएगा। आर्सेनिक की अधिकता होने के कारण पानी पीने के योग्य नहीं है। सुरहाताल के पानी को शुद्ध करके लोगों तक पहुंचाया जाए तो इससे सुरहाताल में जलभराव नहीं होगा लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा। सीडीओ प्रवीण वर्मा, डीएफओ श्रद्धा यादव के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed