फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Surendra became 'VIP', BJP accused of cheating

सुरेंद्र हुए ‘वीआईपी’, भाजपा पर धोखे का आरोप

Thu, 10 Feb 2022 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Surendra became 'VIP', BJP accused of cheating
बैरिया। टिकट कटने पर भाजपा से बगावत कर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को बिहार में सत्तारूढ़ विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) में शामिल हो गए। पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस दौरान विधायक ने विरोधियों के खिलाफ जमकर हुंकार भरी।
विज्ञापन

हालांकि एक दिन पहले बुधवार को ही विधायक ने कहा था कि कई राजनीतिक दल उनके संपर्क में हैं लेकिन वो किसी दल में शामिल नहीं हो रहे हैं और निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगे। उनके भाई परशुराम सिंह ने दावा किया था कि महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ शिवसेना और बिहार की जदयू ने टिकट की पेशकश की है, लेकिन विधायक ने निर्दल चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस बीच यू टर्न लेते हुए विधायक सुरेन्द्र सिंह बृहस्पतिवार को वीआईपी पार्टी में शामिल हो गए। चांदपुर स्थित विधायक सुरेंद्र सिंह के आवास पर पार्टी के संतोष सहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल के अध्यक्ष राजाराम बिन्द, चुनाव प्रभारी उमेश सहनी आदि ने पहुंचकर पार्टी में शामिल कराया और पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने की बात कही। संतोष सहनी ने कहा कि चुनाव में हम मजबूती के साथ 165 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। अभी तक हमने 84 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा भाजपा ने धोखा दिया है। मेरा नौ सर्वे में रिपोर्ट सही था। भूमाफिया को जमीन कब्जा करने नहीं दिया तो मेरा टिकट काट दिया गया। कहा कि द्वाबा से भाजपा की जमानत जब्त करा दूंगा। प्रभात सिंह, हरेराम साहनी, सियाराम बिन्द, रविशंकर बिन्द, विनोद चौधरी, शैलेन्द्र चौधरी, मनोज साहनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed