फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Surendra became the head of Chandisarai Sambhal

सुरेंद्र बने चांडीसराय संभल के प्रधान

Mon, 14 Jun 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Surendra became the head of Chandisarai Sambhal
बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खाली पड़े एक ग्राम प्रधान, दो बीडीसी व 178 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतगणना सोमवार को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर हुई। खाली पदों के लिए हुए उपचुनाव में 12 जून को मतदान कराया गया था और कुल 56.16 प्रतिशत वोट पड़े थे। नगरा ब्लाक के चांडीसराय संभल के प्रधान सुरेंद्र राम निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

940 ग्राम पंचायतों में प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव हुए थे। इसमें ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या कम होने से 255 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका था और इन ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान शपथ लेने से वंचित रह गए थे। अब सभी पंचायतों की समितियां पूर्ण हो जाएंगी। पंचायत उप चुनाव के परिणाम में दुबहड़ में उत्सव का माहौल रहा। यहां देवनारायण सिंह पूना निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बने।
विज्ञापन

बैरिया: ब्लाक अंतर्गत तीन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य के तीन पदों के लिए शनिवार को उप चुनाव का मतदान हुआ था। जिसकी मतगणना सोमवार को बैरिया ब्लॉक के सभा कक्ष में शुरू हुई और एक घंटे में ही परिणाम आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज: ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए हुए चुनाव की मतगणना सोमवार को हुई।
नगरा: ब्लॉक के ग्राम पंचायत चांडीसराय संभल में प्रधान पद के हुए उपचुनाव की मतगणना में दिवंगत हरिंद्र राम के बडे भाई सुरेंद्र राम ने 14 मतों से नीतू को पराजित किया। विजेता ने जीत को छोटे भाई को श्रद्धांजलि बताया। सुरेंद्र राम को 348 मत और नीतू को 334 मत मिले। आरओ रवींद्र कुमार व एआरओ रमाकांत ने जीत का प्रमाण पत्र सुरेंद्र राम को सौंपा। तिरनई मौलाराय वार्ड नंबर 64 में दिवंगत बीडीसी सदस्य बिंदू की चचेरी बहू मैना ठाकुर ने 91 मत से जीत हासिल की। उन्हें 310 वोट मिले जबकि उपविजेता अमला देवी को 219 मत प्राप्त हुआ। विजेता मैना ठाकुर की चचेरी सास विंदू देवी का निधन मतगणना से पहले ही हो गया था। मतगणना में वे विजेता बनीं थीं। रसड़ा: ब्लॉक के पांच ग्राम पंचायतों में 9 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया।
बांसडीह। ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 13 रिक्त वार्ड सदस्यों के चुनाव की मतगणना हुई। जैदोपुर में दो प्रत्याशियों को 69-69 मत मिलने पर लाटरी निकाला गया जिसमें दया शंकर विजयी घोषित हुए।

रेवती: ब्लॉक के भैसहां, छपरासारीव, सिगही व डुमरिया चार ग्राम पंचायतों के 11 वार्डों की मतगणना हुई। यहां कुल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, परिणाम आने के बाद गांवों में कहीं खुशी तो कहीं मायूसी का माहौल रहा। गड़वार: रिक्त रह गए आठ गांवों के 25 वार्डों के ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव की मतगणना में दो प्रत्याशी मनीष कुमार व दीनानाथ बिंद 50-50 मत पाकर बराबरी पर आ गए। आरओ राजेश कुमार ने दोनों प्रत्याशियों की मौजूदगी में लॉटरी द्वारा पर्ची पर नाम लिखकर सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा पर्ची निकलवाया गया, जिसमें मनीष कुमार विजयी घोषित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed