फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   substation will construct in five crore

पांच करोड़ की लागत से सात माह में तैयार होगा उपकेंद्र

Tue, 24 Aug 2021 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
substation will construct in five crore
बलिया। शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने में विभाग जुट गया है। एनसीसी तिराहा पर बन रहे विद्युत उपकेंद्र निर्माण में तेजी लाने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया गया है। करीब 5 करोड़ की लागत से उपकेंद्र सात माह में बन कर तैयार होगा।
विज्ञापन

शहर की विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए करीब छह साल पहले प्रयास किया गया और नगर के चित्तू पांडेय चौराहे पर एक विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया गया। दिनों-दिन बढ़ती शहर की आबादी के कारण ओवरलोड के साथ ही तारों का लंबा जाल होने से विद्युत आपूर्ति बाधित होती है। बताया जाता है कि शहर की आपूर्ति सिविल लाइन और चित्तू पांडेय चौराहा उपकेंद्र की जाती है। खासकर सिविल लाइन उपकेंद्र से तिखमपुर के आगे तक गांवों की आपूर्ति की जाती है। इस लंबी दूरी तक आपूर्ति के बीच कहीं लाइन में गड़बड़ी होने पर कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और इसके चलते शहर की भी आपूर्ति प्रभावित होती है। यह समस्या भी अब समाप्त होने वाली है। नगर के एनसीसी तिराहा पर करीब पांच करोड़ की लागत से विद्युत उपकेंद्र का निर्माण शुरू हो चुका है। विभाग के माध्यमिक कार्य खंड की ओर से इसके निर्माण की जिम्मेदारी आंध्र प्रदेश की कंपनी एनसीसी को दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्य को मार्च 2022 पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है। इस विद्युत उपकेंद्र के बन जाने के बाद सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र का भार काफी कम हो जाएगा और साथ ही लाइन लॉस भी कम होगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इसके निर्माण के बाद नगर के उत्तरी दिशा के लोगों को सही वोल्टेज के साथ आपूर्ति मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed