फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students Sue sour on lodging

छात्रों पर मुकदमा दर्ज कराने पर उखड़े

Sat, 13 Jun 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 13 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Students Sue sour on lodging
बिजली के लिए सड़क पर उतरने वाले छात्र तथा ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में शनिवार को पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र एकजुट होकर आंदोलन के लिए सड़क पर उतरे।
विज्ञापन


इस दौरान सतीश चंद्र कालेज चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कालेज चौराहा, दूबे छपरा डिग्री कालेज के पास तथा दुबहर डिग्री कालेज के सामने छात्रों ने जिला प्रशासन का पुतला फूंका। इसके बाद छात्रों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की ।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश यादव मोती ने कहा कि आशुतोष पांडेय, राहुल मिश्रा और उनके सहयोगियों को जानबूझकर मुकदमे में फंसाया गया है। इसका मकसद जनआंदोलन को कुचलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के लिए एनएच-31 को छात्रों ने जाम जरूर किया था, लेकिन वहां अराजकतत्वों द्वारा बस पर पथराव किया गया था। इसके बाद दर्जनों पुलिस कर्मी बस की सुरक्षा में लगाए गए थे। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में आखिरकार बस में आग कैसे लग गई।

इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस अफसरों के इशारे पर रोडवेज बस में पुलिस कर्मियों ने खुद ही आग लगाया है और छात्रनेताओं को इसके लिए जिम्मेदार बताते हुए फर्जी मुकदमे  फंसाया गया है। कहा कि पुलिस ने अगर फर्जी मुकदमे नहीं हटाए तो छात्र आंदोलन तेज करेंगे।
 
वहीं शनिवार को टीडी कालेज चौराहे पर छात्र नेता प्रभात मौर्या के नेतृत्व में प्रशासन का पुतला दहन किया गया। इसी क्रम में सतीश चंद्र चौराहे पर अनूप उपाध्याय, कुंवर सिंह चौराहे पर मिथिलेश यादव, दुबहर डिग्री कालेज के पास पूर्व महामंत्री आयुष पांडेय तथा दूबेछपरा डिग्री कालेज पर अमूल सिंह के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया।


इस मौके पर मुख्य रूप से विशाल पाठक, चंदू तिवारी, सुनील पांडेय, यसजीत सिंह, चंदन यादव, साधु यादव, राहुल मिश्रा, मनोज यादव, आनंद पांडेय, शनि राय, संदीप मिश्रा, शाश्वत आदि  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed