फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students submitted memorandum with principal

छात्रों ने प्राचार्य से मिलकर सौंपा ज्ञापन

Tue, 03 Dec 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students submitted memorandum with principal
विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य का पत्रक सौंप वार्ता करते छात्रसंघ के पदाधिकारी एवं छात्रने? - फोटो : BALLIA
बलिया। टीडी कॉलेज के विभिन्न समस्याओं तथा अपनी मांगों को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष दीपक सिंह तथा महामंत्री अमित सिंह के साथ ही छात्र नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कालेज के प्राचार्य से मिला। इस दौरान ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि जिस छात्रा से छेड़खानी हुई उसका एफआईआर आज तक दर्ज नहीं किया गया। आपराधिक तत्वों की गिरफ्तारी भी नहीं हो पाई। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि जो छात्र प्रतिनिधि और कालेज के छात्र नहीं हैं उन्हें ही जिला प्रशासन उन्हीं छात्रों को छात्र नेता मान रहा है। ऐसी परिस्थिति में उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाए, ताकि वे चाक डाउन हड़ताल पर जाए। शिक्षण कार्य किसी हाल में बाधित न हो, निर्वाध रूप से शिक्षण कार्य चलता रहे। सेमेस्टर की परीक्षाएं नजदीक है। ऐसे में चाक डाउन हड़ताल छात्रों के हित में नहीं है। छात्रसंघ पदाधिकारियों का कहना था कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए अन्यथा की स्थिति में यदि शिक्षक हड़ताल पर चले गए तो छात्रों का काफी नुकसान होगा। वार्ता में शिक्षक संघ जनपद अध्यक्ष डॉ बृजेश सिंह, महामंत्री डॉ अविनाश चंद्र पांडेय, डॉक्टर सूबेदार प्रसाद, डा. निशा राघव, डा. जैनेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed