फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students submitted a memorandum to the Vice Chancellor demanding to be disposed of

कुलपति को छात्रों ने ज्ञापन सौंप मांग निस्तारण करने की मांग की

Wed, 05 Feb 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Students submitted a memorandum to the Vice Chancellor demanding to be disposed of
अपनी मांगों को लेकर जननायक चंद्रशेखर विवि के कुलपति को पत्रक देते छात्र। - फोटो : BALLIA
बलिया। श्री मुरली मनोहर टाउन स्नाकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने बुधवार को भी छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में धरना जारी रखा। इस दौरान छात्रों ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंप मांगों के निस्तारण की मांग की। चेतावनी दिया कि 72 घंटे के अंदर मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रों ने मांग किया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं में 75 फीसदी तक की बाध्यता को समाप्त किया जाय। वही बीएससी की परीक्षाओं की तिथि में कम से कम दो दिन का अंतराल रखा जाय। इसके अलावा कालेजों में उत्तम शौचालय, पेयजल, ग्रीन बोर्ड, गर्ल्स कॉमन रूम, आधुनिक लाइब्रेरी, नवीन पुस्तक की तत्काल व्यवस्था की जाय। वहीं छात्राओं के सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं तथा टीडी कालेज के बंद पड़े छात्रावास को चालू किया जाय। इसके अलावा प्रयोगशाला में संसाधन की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर राजेश सिंह प्रिंस, आलोक सिंह, मयंक तिवारी, रवि प्रकाश राय, चंद्रकांत सिंह, प्रीतम प्रजापति, दीपक सिंह, शिप्रांत सिंह गौतम, अमित सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन पंकज राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed