{"_id":"89e0b620f191c84333bf2f4bd8859f6c","slug":"students-protested-in-front-of-commissioner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर की गाड़ी के आगे लेटे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर की गाड़ी के आगे लेटे छात्र
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललित कृष्ण वुमेन इंस्ट्यूट आफ हॉयर एजुकेशन, इंदरपुर पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के बैनर तले छात्र/छात्राओं के साथ ही अभिभावकों ने इसके विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया।
नाराज छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय से निकलकर जा रहे आजमगढ़ कमिश्नर आरके गोस्वामी के कार के आगे लेटकर विरोध भी जताया। कमिश्नर ने छात्रों की समस्या सुनी और उसकेशीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इसपर छात्र शांत हुए और कमिश्नर का काफिला आगे बढ़ सका।
कॉलेज के छात्रों का आरोप था कि ललित कृष्ण वुमेन इंस्ट्यूट आफ हॉयर एजुकेशन, इंदरपुर जो श्री रामकरन पीजी कालेज भीमपुरा नंबर-एक से संबद्ध है में कालेज प्रशासन द्वारा छात्र/छात्राओं से अवैध वसूली एवं परीक्षा फार्म जमा नहीं किया जा रहा है। वहीं छात्रों से पांच हजार रुपये अधिक कॉलेज प्रशासन ले रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा छात्र/छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार तथा घर पर जाकर अभिभावकों से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यहां तक कि हम पढ़ने वाले छात्रों पर छेड़खानी का आरोप भी लग रहा है। कालेज प्रशासन की दादागिरी इस कदर है कि उनके आदमी अगले सत्र का प्रवेश फार्म घर पर ले जाकर फेंक गए हैं।
जिससे हम छात्र/छात्रा अपने अभिभावक के साथ कलेक्ट्रेट पर धरना देने को विवश हैं। उन्होंने मांग किया कि कालेज प्रशासन के विरुद्ध जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की जाए और हम लोगों का उत्पीड़न बंद किया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजाराम भारती, शैलेंद्र कुमार, योगेंद्र नाथ, अवधेश वर्मा, राजन, अरूण कुमार, मनोहर कुमार, अवधेश वर्मा, आकाश कुमार, विपिन कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।