{"_id":"be3c2d198ba8d76cc29cd85acf3d1660","slug":"students-meet-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
Updated Mon, 01 Jun 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में अघोषित बिजली कटौती से क्षुब्ध सतीशचंद्र कालेज के छात्रों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। नगर में बिजली कटौती की समस्या की गंभीरता दर्शाते हुए उन्होंने इसका निराकरण दस दिन के भीतर किए जाने की मांग की। छात्र नेता आशुतोष पांडेय ने कम से कम 12 घंटे बिजली देने की मांग की। कटौती की समयसीमा तय करते हुए छह घंटे दिन तथा छह घंटे रात में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए। पूर्व अध्यक्ष राहुल कुमार मिश्र ने कहा कि दुबहर पावर हाउस ओवरलोड के चलते बार-बार जल जाता है। इस फाल्ट को भी यथाशीघ्र सही कराया जाए। छात्रों ने कहा कि उनकी मांगें नहीं माने जाने पर वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन