{"_id":"3380865f366862e7f63efeb254dca0db","slug":"students-including-five-people-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र समेत पांच लोगों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र समेत पांच लोगों को पीटा
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के सतीशचंद काॅलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश चौबे के लिए वोट मांगते समय दुबहर थाना क्षेत्र के जनाड़ी गांव में कुछ लोगों ने छात्र संदीप पांडेय की पिटाई कर दी।
बचाव करने गए परिवार के चार अन्य सदस्यों की भी मारापीटा। घायलों को सदर अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ नगर केसी सिंह ने छात्र और उनके परिवार के घायल सदस्यों से पूछताछ की।
जनाड़ी गांव निवासी सतीश चंद काॅलेज का छात्र संदीप पांडेय अपने काॅलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अवनीश चौबे के लिए मत मांगने गांव में निकला था। इस दौरान प्रधानी के चुनाव में रंजिश को लेकर लोगों ने उसे घेरकर मारना-पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो वे भी मौके पर पहुंच गए। जहां उसके चाचा राधेकृष्ण पांडेय (26), शिवशंकर पांडेय (35), रमाशंकर पांडेय (40) तथा मुकेश को भी पीटा गया। सभी को घायलावस्था में थाने लेकर लोग पहुंचे। कोई सुनवाई नहीं होने पर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां पर उनका उपचार कराया गया।
सूचना के बाद एडीएम खेमपाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट बच्चा लाल मौर्य के साथ सीओ नगर केसी सिंह पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने पूरी जानकारी लेने के बाद थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। पीड़ित पक्ष की मानें तो प्रधानी के चुनाव की रंजिश का बदला छात्रसंघ की चुनाव में निकाला गया है।