बलिया। नगर के टीडी कॉलेज परिसर में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रनेता रोशन सिंह राजा तथा आकाश सिंह मंगलवार को अनशन पर बैठ गए। इस दौरान छात्रों ने बीएससी एग्रीकल्चर में मिड टर्म परीक्षा आयोजित कराने की मांग की। साथ ही छात्रों ने कहा कि बीएससी एग्रीकल्चर की प्रवेश परीक्षा कालेज द्वारा संपन्न कराई जाए। बीएससी एग्रीकल्चर के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर का अंक पत्र उपलब्ध कराया जाए। एमएससी भौतिक विज्ञान, गणित विषयों में छात्रों का प्रवेश कराया जाए। बीएससी एग्रीकल्चर के छात्रों की डिग्री आईसीएआर पाठ्यक्रम के अनुरूप उपलब्ध कराई जाए । इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिप्रांत सिंह गौतम ने कहा कि कालेज प्रशासन जल्द से जल्द आंदोलनरत छात्रों की मांग को पूरा नहीं करेगा तो आंदोलन तेज होगा। इस मौके पर रितेश पांडेय, मयंक उपाध्याय, रवि पांडेय, अभिषेक पांडेय, देवेश तिवारी, सर्वेश तिवारी, दीपक सिंह, सिद्धांत सिंह, रवि गिरि, जीमी सिंह, विशाल दूबे, शुभम सिंह, पुष्कल मिश्र आदि मौजूद रहे।