{"_id":"59d51abc4f1c1bbf538b59e3","slug":"students-enthusiasm-for-elections-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ी
ballia
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
कालेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में विभिन्न कालेजों में होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। चुनाव की तिथि की घोषणा भी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही कालेज प्रशासन जहां तैयारियों में जुटा है, वहीं संभावित प्रत्याशी कालेजों में वोट मांगने को लेकर अपनी रणनीति बना रहे हैं। शहर में स्थित तीन प्रमुख महाविद्यालयों टीडी कालेज, कुंवर सिंह महाविद्यालय व एससी कालेज मेें आज छात्रसंघ चुनाव को लेकर नामांकन किया जाएगा। इसको लेकर जहां कालेज प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है, वहीं प्रशासनिक अमला भी अलर्ट है।
शहर के तीन प्रमुख महाविद्यालयों की चुनावी प्रक्रिया एक ही समय पर निर्धारित की गई है और तीनों महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव अधिकारियों की ओर से एक ही दिन अधिसूचना भी जारी की गई है। तीनों कालेजों में पांच अक्टूबर को छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया जाएगा। इसको लेकर छात्रनेताओं की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। खासकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की ओर से गांव-गांव छात्रों से संपर्क किया जा रहा है। उधर, कालेज प्रशासन की ओर से भी बुधवार को छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए नामांकन स्थल को अंतिम रुप दिया जाता रहा। कालेज के अलग-अलग कमरों में नामांकन कराने को लेकर जगह-जगह बैरिकेटिंग का कार्य भी चलता रहा।
तीन कालेजों में एक साथ छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। बताया जाता है कि छात्रसंघ नामांकन को देखते हुए पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की जाएगी। खासकर महाविद्यालयों के आसपास कड़ी चौकसी होगी और नामांकन स्थल तक केवल प्रत्याशी व उनके प्रस्तावक को अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी।