फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students' Elections: 59 Candidates filled in the form

छात्रसंघ चुनावः 59 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Thu, 05 Oct 2017 11:32 PM IST
ballia
ballia Updated Thu, 05 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Students' Elections: 59 Candidates filled in the form
कुंवर सिंह कालेज पर नामांकन के दौरान बैरिया के पास आकर नारेबाजी करते छात्रनेता। - फोटो : ballia
शहर के तीन प्रमुख महाविद्यालयों में शाम चार बजे तक नामांकन का कार्य पूरा हो गया। कालेज के चुनाव अधिकारी की ओर से विभिन्न पदों के नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी गई।
विज्ञापन


एससी कालेज छात्रसंघ के विभिन्न पदोें के लिए कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। हालांकि दो पदों के लिए किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। चुनाव अधिकारी ओपी यादव के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अमन तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी, अमन तिवारी पुत्र हरेन्द्र तिवारी, अमित कुमार गिरि, पिंटू यादव पुत्र भृगुनाथ, पिंटू यादव पुत्र लक्ष्मण यादव, राहुल कुमार यादव पुत्र सिद्धनाथ यादव, राहुल कुमार यादव पुत्र शंभूनाथ यादव, रितेश ठाकुर ने नामांकन किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष के लिए अमित कुमार मिश्र व सर्वेश कुमार ओझा, महामंत्री के लिए शिवम पांडेय, सोनू यादव सौरभ प्रताप राय, पुस्तकालय मंत्री के लिए अंकुर कुमार, अभिनंदन व बलिराम, प्रशिक्षण संकाय प्रतिनिधि के लिए अभिनंदन तथा वाणिज्य संकाय के लिए रोशन प्रजापति ने पर्चा भरा। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि व कला संकाय प्रतिनिधि के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ।
विज्ञापन


कुंवर सिंह महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारी डा. अशोक कुमार सिंह के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए नागेन्द्र कुमार यादव, नितेश कुमार यादव व प्रमोद कुमार यादव, उपाध्यक्ष के लिए राहुल कुमार यादव व राम अवध यादव, महामंत्री के लिए चंदन पासवान, मिथिलेश कुमार खरवार व सिंटू कुमार यादव, पुस्तकालय मंत्री के लिए आदित्य कुमार सिंह, अखिलेश चौबे व अखिलेश प्रसाद तथा कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए अजीत कुमार, आकाश कुमार सिंह व कृष्णा कुमार ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीडी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अलग-अलग पदों के लिए कुल 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारी डॉ. भागवत प्रसाद के अनुसार  अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक कुमार दुबे, चंद्रजीत यादव, मानवेन्द्र कुमार भारती, यशपाल सिंह व सुमन्त कुमार यादव ने नामांकन किया।


इसके अलावा उपाध्यक्ष के लिए अंकित कुमार, मंटू कुमार साहीन, विवेक कुमार गुप्ता, वेद प्रकाश राय, शिवम प्रताप सिंह, धनजी कुमार यादव, धनजी यादव, महामंत्री के लिए अजीत कुमार वर्मा, विशाल वर्मा, सूरज कुमार गुप्त, सौरभ कुमार तिवारी, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, पुस्तकालय मंत्री के लिए अमित, करन यादव व मुन्ना यादव, शिक्षा संकाय के लिए एक, वाणिज्य संकाय के लिए शुभम, कृषि संकाय के लिए अंकित यादव व सुग्रीव कुमार यादव, कला संकाय के लिए शेख सलाऊद्दीन, विज्ञान संकाय के लिए पंकज राय व सूरज सिंह ने नामांकन किया। इस दौरान गहमागहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed