फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students' disorder at the entrance examination

प्रवेश परीक्षा में पकड़े जाने पर छात्रों का हंगामा

Sat, 15 Jul 2017 10:42 PM IST
ballia
ballia Updated Sat, 15 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Students' disorder at the entrance examination
धरने पर बैठे छात्रों को समझाते सीओ सिटी केसी सिंह। - फोटो : ballia
श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को चल रही प्रवेश परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे छात्र को कक्ष निरीक्षक द्वारा पकड़े जाने के बाद छात्रनेताआें ने सांख्यिकी विभाग के शिक्षक डा. अंकित श्रीवास्तव की पिटाई कर  उन्हें लहुलूहान कर दिया। जानकारी हुई तो   शिक्षकाें ने परीक्षा बहिष्कार कर दिया और डीएम से उनके आवास पर मिल कर घटना से अवगत कराया। उधर, शिक्षकों के विरूद्ध कालेज परिसर में धरना दे रहे छात्र नेताओं को पुलिस पकड़ कर ले गई। जबकि दूसरी पाली की प्रवेश परीक्षा पीएसी की मौजूदगी में कराई गई।
विज्ञापन


टीडी कालेज में वर्ष 2016-17 के लिए बीकाम व कमेस्ट्री की पहली पाली में प्रवेश परीक्षा प्रात: सात बजे से चल रही थी। कक्ष संख्या-43 में एक छात्र के स्थान पर दूसरे छात्र को परीक्षा देने पर कक्ष निरीक्षक डाॅ. अंकित श्रीवास्तव ने पकड़ लिया। सूचना पर प्राचार्य संग पहुंचे शिक्षकों ने परीक्षा दे रहे छात्र की कापी लेकर उसे कक्ष से बाहर कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही छात्रनेता कक्ष में पहुंच गए और कक्ष निरीक्षक डा. अंकित श्रीवास्तव के साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गए। शिक्षक और कर्मचारी उन्हें चिकित्सक के पास ले गए।  वहां से लौटने के बाद बैठक की गई और प्रवेश परीक्षा का बहिष्कार करते हुए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम से मिलने उनके आवास पर गए और उन्हें घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर शिक्षकों ने पीएसी के मौजूदगी में दूसरी पाली की परीक्षा कराई। वहीं शिक्षकों ने छात्रनेताओं के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। जिस पर डीएम ने परीक्षा के बाद शाम छह बजे बैठक बुलाई। उधर, छात्रनेता ने प्राचार्य समेत शिक्षकों के विरूद्ध कालेज परिसर में धरना दिया। इन छात्र नेताओं को पुलिस पकड़ कर पुलिस लाइन ले गई। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने कहा कि कालेज में प्रवेश परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ हुई घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ऐसे अराजकतत्वों से सख्ती से निपटेगी। एहतियात के तौर पर कॉलेज पर सुरक्षा बल लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed