{"_id":"5a6f58044f1c1b87268b70fb","slug":"students-blast-the-effigy-of-vice-chancellor","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका
ballia
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
टीडी काॅलेज के शिक्षकों के आंदोलन से पढ़ाई बाधित होने पर कुलपति का पुतला दहन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीडी कालेज में बाधित शैक्षणिक कार्य को लेकर एक तरफ आक्रोशित छात्रों ने कुलपति का पुतला दहन किया, वहीं दूसरी ओर छात्र नेताओं का प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति योगेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र शैक्षणिक कार्य शुरु कराने की मांग की। कहा कि शिक्षक और प्रबंध कमेटी के बीच आई दरार के चलते छात्रों का शैक्षणिक कार्य बाधित हो रहा है। जबकि स्नातक की परीक्षाएं बहुत जल्द ही शुरु होने जा रही है। जिसके चलते छात्रों का भविष्य अंधेरे में है। छात्रों के हित को देखते हुए तत्काल शैक्षणिक कार्य बहाल करने की मांग की गई।
इस मौके पर धनजी यादव, सुधीर मौर्य, दानिश शेख, श्यामजी वर्मा, इमामुद्दीन शेख टीपू, मनीष कुमार सिंह, अनुभव सिंह, मंजूर आलम आदि मौजूद रहे। वहीं टीडी कॉलेज छात्रसंघ के महामंत्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सोमवार को छात्रों ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के गेट पर प्रबंध समिति का पुतला फूंका। छात्रनेताओं ने कहा कि तीन सप्ताह से कॉलेज में कक्षाएं नहीं चल रही हैं। शिक्षक संघ वेतन की मांग को लेकर आंदोलित है और प्रबंध समिति चुप बैठी है। चेतावनी दी कि जल्द कॉलेज की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर अंकित सिंह, अविनाश सिंह, कृष्णा वर्मा, सूरज वर्मा, सौरभ, राज सिंह, संजीत कुमार, पंकज गुप्ता आदि थे।